राशन लेने के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा लाइन, सरकार ने बना दिया एक नया सिस्टम, जाने PDS Ration

PDS Ration : जन वितरण प्रणाली में झारखंड सरकार ने काफी कुछ बदलाव करने की घोषणा करी है। झारखंड राज्य में करीब 25000 पीडीएस डीलरों को बहुत जल्द 4G बेस्ड ई-पास मशीन दिया जाएगा। सरकार ने इस कदम को इसलिए उठाया ताकि राशन वितरण प्रक्रिया पारदर्शी हो और जल्दी भी हो

झारखंड राज्य में करीब वर्तमान समय में 2.84 करोड़ लोग राशन योजना का बेनिफिट ले रहे हैं। 2.6 करोड़ नेशनल खाद्य सुरक्षा तथा 20.29 लाख लाभ स्टेट खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं। 4G बेस्ड ई-पास मशीन लाने से लाभार्थियों के लिए राशन लेना काफी सहज हो जाएगा।

4G PDS Ration बेस्ड ई-पास मशीन का महत्व क्या है?

यह मशीन लाभार्थियों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने में सहायता करेगी। झारखंड के 25000 डीलरों को ये मशीन देने के पश्चात राशन कार्ड वितरण करने में उनको भी काफी सुविधा होगी और वितरण प्रक्रिया जल्दी समाप्त हो जाएगी। सूत्र किधर बताया जा रहा है कि इस मशीन को फरवरी महीने में झारखंड के डीलर को दिया जाएगा।

4G बेस्ड ई-पास मशीन के लाभ क्या क्या हैं?

काफी लाभार्थी ऐसे होंगे जिनका 4G बेस्ड ई-पास मशीन के लाभ के बारे में जानकारी नहीं होगी। चलिए इसके लाभ को जान लेते हैं 

  • यह मशीन राशन वितरण प्रक्रिया को तेज कर देगी। 
  • इस मशीन के लागू हो जाने के बाद आधार आधारित प्रमाणितकरण में होने वाली धंधेलेबाजी नहीं होगी। 
  • सुदूर क्षेत्र में भी बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएगी। 
  • राशन वितरण प्रक्रिया को समय पर कंप्लीट कर लिया जाएगा।

Leave a Comment